• भजन संध्या और भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब|
• मंदिर शिल्पी और कलाकारों का हुआ सम्मान|
भिलाई: सेक्टर 4 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में स्थापित “बाबा भज विश्वनाथ” महादेव मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस 22 अप्रैल 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। तिथि अनुसार आयोजित इस एक दिवसीय उत्सव में सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महादेव के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
धार्मिक अनुष्ठान और महाआरती:
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक के साथ हुआ, जो दोपहर 2:00 बजे तक चला। कार्यक्रम के मुख्य जजमान बसंत प्रधान ने सपरिवार विधि-विधान से अभिषेक संपन्न किया। संध्या 7:00 बजे मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा, जब ढोल, नगाड़े और घंटवाद्य के साथ भव्य महाआरती की गई। इस अवसर पर हुई आकर्षक आतिशबाजी ने उत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए।
अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति:
देर रात तक चली भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मेंटेनेंस एंड यूटिलिटी) विजय कुमार बेहेरा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेफी चेयरमैन एवं बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष व समाजसेवी संजय मिश्रा, जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक एवं कार्यक्रम के जजमान बसंत प्रधान मंचस्थ रहे।

शिल्पियों और कलाकारों का सम्मान:
समिति द्वारा इस अवसर पर मंदिर के शिल्पी श्री आनंद महाराणा तथा महाआरती में उत्कृष्ट ढोल वादन करने वाले कलाकार शत्रुघ्न स्वांईं को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही भजन संध्या में अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करने वाले कलाकारों—मधुस्मिता दीक्षित, अंकित साहू, निकिता साहू, श्रेया नाहक, सविता देवांगन, दिलीप साहू, विश्व बंधन नाथ, राहुल किशन, गोविंद, अनिल, प्रकाश देवांगन और चितरंजन दास को भी सम्मानित किया गया।
सफलता के सारथी: