00 सुरही नदी पर एनीकट-कम-कॉजवे के लिए 10.13 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति,
(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : बहुप्रतीक्षितछ क्षेत्रवासियों के मांग को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के अथक प्रयास से शासन स्तर पर बड़ी सफलता मिली है।।खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई जिले के विकास को एक नई दिशा देते हुए क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग को शासन स्तर पर बड़ी सफलता मिली है।। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 के अंतर्गत आने वाले ग्राम बागुर स्थित सुरही नदी पर एनीकट-कम-कॉजवे निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 करोड़ 13 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।। इस फैसले से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।।
जिला पंचायत चुनाव के समय ग्रामीणों ने विक्रांत सिंह के समक्ष सुरही नदी पर एनीकेट की मांग रखी थी
जिला बनने के बाद प्रथम जिला पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसानों ने सुरही नदी पर एनीकट निर्माण की मांग को विक्रांत सिंह के समक्ष प्रमुखता से उठाया था।।जिसे चुनाव जीतने के बाद विक्रांत सिंह ने इस मांग को अपनी प्राथमिकताओं में रखा और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे से मुलाकात कर इस समस्या की गंभीरता से अवगत कराया था।। इसी का सुखद परिणाम है,कि शासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए इस वृहद् परियोजना के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की।।
जलस्तर सुधरेगा, 15 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई
परियोजना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि सुरही नदी पर एनीकट-कम-कॉजवे का निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा साथ ही क्षेत्र के जल प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।। एनीकट से आसपास के इलाकों में भूजल स्तर में सुधार होगा
व क्षेत्र की लगभग 15 हेक्टेयर कृषि भूमि को प्रत्यक्ष रूप से सिंचाई का लाभ मिलेगा।। साथ ही ग्रामीणों और मवेशियों के लिए निस्तारी तथा पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा।
क्षेत्र में जारी है विकास कार्यों की झड़ी
विक्रांत सिंह ने जब से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 04 भूर्भुसी का प्रतिनिधित्व संभाला है, तब से क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं।। वर्ष 2026-27 के बजट में भी क्षेत्र की भूर्भुसी तथा दनिया में पुलिया निर्माण व मुख्य मार्ग से ग्राम जोम तक सड़क निर्माण को शामिल किया गया है।। इसके अतिरिक्त, पूर्व में भी विक्रांत सिंह के प्रयासों से बुन्देली में महतारी सदन का निर्माण कराया जा रहा है,साथ ही दनिया के सतनामी मोहल्ले में सीसी रोड, मजगांव में नाली निर्माण, चारभाठा, सिताडबरी एवं गर्रा में अवंती चौरा, जोम, सुराडबरी व बिरणपुर में शीतला मंच, मैनहर में शनि मंदिर, पथर्रा में मंच निर्माण तथा बिरणपुर में कर्मा माता मंच की स्वीकृति दिलाकर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
सुरही नदी पर करोड़ों रुपये की इस बहुप्रतीक्षित योजना की स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने खुशी जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पांडे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार का विशेष आभार व्यक्त किया है।। ग्रामीणों का कहना है कि इस एनीकट के बनने से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।।
