दुर्ग पुलिस के 04 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पदोन्नति पर बैच अलंकरण लगाया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित दुर्ग जिला में पदस्थ 04 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति उपरांत स्टार लगाकर बधाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को बैच लगाकर कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की सेवाओं, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा कहा गया कि, पुलिस में पदोन्नति से बल का मनोबल बढ़ा है तथा कानून व्यवस्था के प्रति और अधिक प्रभावी दायित्व निर्वहन की अपेक्षा व्यक्त की गई। संक्षिप्त विवरण : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के परिपालन में दुर्ग जिला में पदस्थ 04 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगा कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के प्रति समर्पण दोहराते हुए कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया। पदोन्नति प्राप्त अधिकारी : 1. उप निरीक्षक गोरख नाथ चौधरी 2. उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर कांकी 3. उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सोनी 4. उप निरीक्षक केशव दयाल तिवारी