Saturday, March 7, 2026

सेवा पखवाड़ा: खैरागढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण, मेगा हेल्थ कैम्प और मिनी मैराथन का आयोजन

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत जिले में लगातार विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।। यह पखवाड़ा बुधवार 17 सितंबर से गुरुवार 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।।

इसी क्रम में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, नवीन हितग्राहियों का चिन्हांकन, UDID कार्ड रजिस्ट्रेशन एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिविल अस्पताल खैरागढ़ में हुआ।। वहीं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण (सियान जतन) शिविर शासकीय होम्योपैथिक औषधालय खैरागढ़ में संपन्न हुआ।। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला में मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया।।

नशामुक्त भारत थीम पर 3 किलोमीटर दूरी की मिनी मैराथन दौड़ का भी आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।। बाजार अतरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।।

वहीं, बीते शनिवार को वृद्धा पेंशन हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण सांस्कृतिक भवन खैरागढ़ और छुईखदान में हुआ।कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में आम नागरिकों, दिव्यांगजनों और वृद्धजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजनों का उद्देश्य जनजागरूकता के साथ-साथ समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना रहा।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें