सेवा पखवाड़ा के तहत दुर्ग बस स्टैंड में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

दुर्ग। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज दुर्ग बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया और जनता को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक ललित चंद्राकर, केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष प्रितपाल बेलचंदन, तथा दुर्ग महापौर अल्का बाघमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने आस-पास की सफाई का ध्यान रखे तो समाज और शहर दोनों स्वच्छ एवं स्वस्थ रहेंगे।

Exit mobile version