Saturday, January 17, 2026

सांसद संतोष पांडे ने कन्या शाला खैरागढ़ में स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

“स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव” : सांसद संतोष पांडे

खैरागढ़ : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, खैरागढ़ में आयोजित रजत जयंती एलुमनी मीट कार्यक्रम में शामिल होकर राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य दिवस शिविर का अवलोकन किया।।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समाज की वास्तविक शक्ति होती है।। उन्होंने छात्राओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा पौष्टिक व संतुलित भोजन अपनाने की अपील की। साथ ही जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव हेतु सजग रहने पर विशेष बल दिया।।


सांसद ने कहा कि इस तरह के शिविर समाज में स्वास्थ्य चेतना का विस्तार करते हैं।।“यदि महिलाएं स्वस्थ होंगी तो परिवार और समाज दोनों ही स्वतः सशक्त बनेंगे,” उन्होंने कहा।। इस अवसर पर उन्होंने “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” को जन-जन तक पहुँचाने और सभी के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।‌
यह स्वास्थ्य शिविर स्कूल शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।। इसमें छात्राओं और स्थानीय महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।। साथ ही पोषण, स्वच्छता और रोग–निवारण संबंधी उपयोगी जानकारी भी प्रदान की गई।।


कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, प्राचार्य डॉ कमलेश्वर सिंह,संस्था के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक श्रीवास, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शशांक ताम्रकार,डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी , जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा,उत्तम दशरीया, जिला मलेरिया अधिकारी एवं बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा सहित स्वास्थ्य विभाग का दल, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें