छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन ने आयुक्त को सौपा ज्ञापन
भिलाई। छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन ने नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा को आज संविधान चौक के सौदर्यीकरण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। चन्द्रकला तारम ने कहा कि ( बी. एस. पी. हाॅस्पिटल ) चौक के पास कई सालों से 15 अगस्त, 26 जनवरी, आंबेडकर जयंती और जन नायकों के बलिदान दिवस मनाते आ रहें, इस कार्यक्रम स्थल पर मूलभूत सुविधा नहीं होने के कारण समस्याएं होती है। दीलिप दामले ने कहा कि संविधान चौक के पास हमेशा के लिए पेयजल ( प्याऊ घर ) की मांग की। आयुक्त मोनिका वर्मा ने संगठन की मांग को जल्द ही पूरी करने आश्वासन दिया है।
चन्द्रकला तारम, निर्मला चतुर्वेदी, ममता वर्मा, प्रतिमा दामले, दीलिप दामले।




