Wednesday, March 4, 2026

शांकरचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जूनवानी भिलाई मे हुआ आयोजन

सोशल मीडिया विषय पर दी गई जानकारी

भिलाई। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला दुर्ग के सोशल मीडिया द्वारा एक आयोजन हुआ। शंकराचार्य विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम मे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में विभाग के सोशल मीडिया के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन मे इन्फ्लुएंसर्स को सोशल मीडिया के महत्व और उसके प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाहक दिलेश्वर उमरे ने आरएसएस की स्थापना, उसके उद्देश्य और संगठन के विस्तार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को संघ के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सोशल मीडिया की भूमिका पर बल दिया। इसी प्रकार दुर्ग विभाग के प्रचार प्रमुख बोधिराम निषाद ने प्रचार और बचाव पर प्रकाश डाला।

वहीं सोशल मीडिया के प्रांत के प्रचार विभाग के सदस्य ऋषभ अपने संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर विजयदशमी के अवसर पर नगर और खंड स्तर पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसी तरह हिंदू सम्मेलन मंडल और बस्ती स्तर पर आयोजित होगा। जिला स्तर पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी और युवाओं को जोड़ने वाले कार्यक्रम भी आयोजित करने की योजना है। उन्होंने आगे बताया कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत सात बिंदुओं पर विशेष कार्य किया जाएगा, जिसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। पाँच परिवर्तनों में प्रमुख बिंदु के रूप में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया गया। युवाओं से अपील की गई कि वे सोशल मीडिया पर लोगों को जागरूक करें और स्वदेशी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस दौरान जिला प्रचार प्रसार प्रमुख निकस साहू,सोशल मीडिया प्रमुख आनंद ओझा, विनय अग्रवाल, कदानंबिया, जीतेन्द्र साहू, दिनेश पुरवार, मनीष दुबे उपस्थित रहें।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें