भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई में दुर्ग जिले के 17 विद्यालयों के 553 कैडेटों की सहभागिता के साथ एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। प्रायोगिक परीक्षा 28/01/2026 एवं लिखित परीक्षा 29/01/2027 को संपन्न हुई।

परीक्षा का संचालन कर्नल श्री नीलैश चतुर्वेदी के निर्देशन में एडजुटेंट ऑफिसर प्रेमजीत सिंह, सूबेदार मेजर थानेश्वर, पीएल स्टाफ, लिपिकीय स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों के एएनओ के सहयोग से किया गया।ANOनंदिता प्रकाश ने करनल नीलेश चतुर्वेदी का पौधा भेंट करके स्वागत किया।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वैशाली नगर की प्राचार्य द्वारा कर्नल नीलैश चतुर्वेदी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन पर माननीय कर्नल द्वारा प्राचार्य श्रीमती संगीता सिंह बघेल को स्मृति-चिह्न एवं धन्यवाद पत्र प्रदान किया गया।