Thursday, March 5, 2026

विश्वास” नशा मुक्ति अभियान…अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत् लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, जिसमे पुनः दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता मिली है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि नयापारा रोड बारदाना दुकान के पास झाडी के अंदर दुर्ग के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहा हैं कि मुखबिर सूचना तस्दीक पर मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताये हुलिया के मुताबिक पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया एवं कड़ाई से पूछताछ की गई जो अपना दीपेश कुमार ठाकुर उम्र 22 साल निवासी वार्ड 33 दुर्ग बताया।

आरोपी से लगभग 1.5 किग्रा एवं एक सैमसंग कंपनी का मोबाईल को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।आरोपी का कृत्य धारा 20(बी,27(क) एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध धारा 20(बी,27(क) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें