विजयादशमी पर्व के अवसर पर राजशाही परंपरा के अनुसार राजा आर्यव्रत सिंह की शाही सवारी बग्घी में सवार होकर निकली, किया नगर भ्रमण और रावण के पुतले का दहन

  • रियासत कालीन परंपरा आज भी कायम, राजा आर्यव्रत सिंह ने जनता-जनार्दन का किया अभिवादन स्वीकार,
  • आज भी क्षेत्रवासी राजा के दर्शन पाने आतुर रहते हैं,
  • भारी बारिश के बावजूद निकाली शाही सवारी और राजा फतेह सिंह खेल मैदान में भव्य रंग बिरंगी आकाशीय आतिशबाजी के बीच किया रावण के पुतले का दहन,
  • नगर दशहरा उत्सव समिति नगरपालिका के व्दारा विक्रांत सिंह की अगुवाई में निकली शोभायात्रा,
  • बांके बिहारी मंदिर परिसर से मां दुर्गा की प्रतिमा और राम-लक्ष्मण और हनुमान के साथ निकली शोभायात्रा,
  • रावण भाठा मे भव्य आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन,

यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” खैरागढ़। बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व विजयादशमी इस वर्ष भी खैरागढ़ में पूरे परंपरागत उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया।। प्रतिवर्षा अनुसार रियासत कालीन परंपरा आज भी कायम है,राजशाही परंपरा के अनुसार राजा आर्यव्रत सिंह की शाही सवारी ने जहां ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान के लिए निकली,वहीं नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा इतवारी बाजार स्थित रावण भाटा मैदान में विशाल काय रावण दहन का किया गया। दोनों ही ऐतिहासिक आयोजनों को देखने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज़ से लोग संगीत नगरी खैरागढ़ पहुंचे और दशहरा उत्सव का आनंद लिया।

दशहरे पर नगर में लगे मेले में खिलौनों, कपड़ों, खानपान की दुकानों और पारंपरिक झूलों ने विशेष आकर्षण खींचा
शाम को करीब एक घंटे तेज बारिश से आयोजन प्रभावित हुआ लेकिन जैसे ही बारिश थमी, लोगों का उत्साह दुगुना हो गया।‌। राजा फतेह सिंह खेल मैदान और रावण भाटा इतवारी बाजार दोनों ही स्थलों पर जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे।

सिविल लाइन स्थित पिता की प्रतिमा और मां दुर्गा की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर निकली शाही सवारी राजा आर्यव्रत की
परंपरा अनुसार राजपरिवार की शाही सवारी कमल विलास पैलेस के पास देवभरा में पूजा अर्चन के बाद रश्मि देवी नगर से निकली और सिविल लाइन दुर्गा चौक पर स्थित पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा एवं मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आरती उतारी राजा आर्यव्रत सिंह और राजकुमारी शताक्षी सिंह ने, फिर शाही बग्घी पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकली और मेन रोड, अबेंडकर चौक, संगीत विश्वविद्यालय केम्पस होते हुए श,आराध्य की देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर राजफैमली, हास्पिटल चौक, मस्जिद चौक, गोलबाजार, बक्शी मार्ग होते हुए इतवारी बाजार पहुंची, वहां से मां महामाया देवी किल्ला पारा के दर्शन के बाद शाहि सवारी मेन रोड तुरकारी पारा, पुराना बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक,नया बस स्टैंड होते हुए नगर भ्रमण कर राजा फतेह सिंह खेल मैदान पहुंची।। इसके बाद फतेह मैदान में राजशाही परंपरा के अनुसार भव्य आकाशीय रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया।। इस अवसर पर समाजसेवी, लाल अशोक सिंह,लाल राजेंद्र सिंह, लाल सुदेश सिंह, जितेन्द्र सिंह गौर, यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”कपिनाथ महोबिया, हरजीत सिंग,अरशद हुसैन ,राजेश मिश्रा , चंदन साहू, सूरज महिलांगे, विश्वजीत सिंह, किसन रजक, पुरुषोत्तम वर्मा, मनोज बैद,पूनम राजपूत, भूपेंद्र वर्मा,सूरज देवांगन, राजा वर्मा,मन्नू जंघेल,समेत बड़ी संख्या राजपरिवार के सदस्यों सहित नगरवासी मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद एवं नगर दशहरा उत्सव समिति के संयोजन में बांके बिहारी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा, भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई नगर दशहरा उत्सव समिति नगरपालिका परिषद समिति के संरक्षक विक्रांत सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने यात्रा का नेतृत्व किया।। यह शोभायात्रा बांके बिहारी मंदिर,अस्पताल चौक, मां दंतेश्वरी मंदिर, मस्जिद चौक, गोलबाजार और बख्शी मार्ग से होती हुए रावण भाटा मैदान पहुंची ।। जहां आकर्षक और भव्य आतिशबाजी के बीच रावण के 51 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया।। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे और धूमाल की धुन पर थिरकते रहे और “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा।। बारिश में भीगे रावण के पुतले को आग लगाने में थोड़ी मशक्कत हुई लेकिन मिट्टी तेल और अन्य संसाधनों से पुतला दहन किया गया।। जैसे ही रावण धधका, मैदान आतिशबाजी और जयघोषों से झूम उठा।

विजयादशमी पर्व, राजपरिवार के शही सवारी और नगर पालिका परिषद की शोभा यात्रा को मद्देनजर पुलिस की चुस्त-दुरुस्त रही व्यवस्था
दशहरा उत्सव कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।। पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे। नगर दशहरा उत्सव समिति ने भी समुचित प्रबंधन किया।। इस अवसर पर समिति संरक्षक विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, विकेश गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, सर्वेश सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष बिसेशर साहू, समाजसेवी घम्मन साहू, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, पार्षद एवं सभापति रूपेंद्र रजक, रेखा गुप्ता, अजय जैन, विनय देवांगन, सुमित टांडिया, पुष्पा सिंदूर, देविन कोठले, मोनिका रजक, राजेश देवांगन, दिलीप राजपूत, शैलेंद्र वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, महामंत्री शशांक ताम्रकार, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनिश सिंह “दादू”,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, रामाधार रजक, सूर्यदमन सिंह, कमलेश कोठले, संजय शर्मा, हेमू साहू,आलोक श्रीवास, ऋषभ सिंह बघेल,वेदाशं सिह, लाल पवन सिंह, त्रिलोक कोठले,सीएमओ कमल ठाकुर, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।।

Exit mobile version