राहुल टिकरिहा का प्रथम आगमन संगीत नगरी खैरागढ़ में हो रहा है, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वो एक दिवसीय प्रवास पर संगीत नगरी में रहेंगे

भाजयुमो कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, भव्य स्वागत की तैयारी

भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर, आयश सिंह “बोनी” के नेतृत्व में निकलेगी भव्य बाइक रैली

बाइक रैली के बहाने करेंगे भाजयुमो के नेता शक्ति प्रदर्शन,

खैरागढ़। राहुल टिकरिहा एक दिवसीय प्रवास पर आज संगीत नगरी पहुच रहे हैं।।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम प्रवास को लेकर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला भाजयुमो में भारी उत्साह की लहर दौड़ गई है।। भाजयुमो कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।।

नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का संगीत नगरी आगमन पर धरमपुरा स्थित शनि से होगा भव्य स्वागत सत्कार
युवा जोश और संगठन शक्ति के प्रदर्शन हेतु गुरुवार 09 अक्टूबर को धरमपुरा स्थित शनिमंदिर प्रांगण से भाजयुमो जिला अध्यक्ष आयश सिंह “बोनी” की अगुवाई में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है।। संगीत नगरी आगमन पर सबसे पहले गुरुवार की सुबह 10 बजे शनिमंदिर दर्शन के पश्चात रैली रवाना होगी ।।

नगरपालिका परिषद चौक पर होगा राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत
नगर पालिका चौक में भव्य स्वागत के बाद बाइक रैली जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगी ।। जहां भाजपा नेताओं द्वारा राहुल टिकरिहा का स्वागत किया जायेगा ।। जिसके बाद राहुल टिकरिहा अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि और युवा मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।। पूरे जिले के मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे पूर्ण उत्साह और अनुशासन के साथ उपस्थित होकर संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करें।।

Exit mobile version