खैरागढ़। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी में आक्रोश व्यक्त है और गुरुवार 2 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिपक बैज के निर्देशानुसार विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसीयो ने केरल के भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन के द्वारा एक टीवी चैनल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ गया है।
इस विवादित बयान ने कांग्रेसजनों में तीखा आक्रोश पैदा कर दिया है। जिसे लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता थाना खैरागढ़ पहुंचे और आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए टी आई अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने थाना प्रभारी को चेताया कि यह धमकी न केवल लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं पर हमला है, बल्कि पूरे देश की जनता की सुरक्षा से भी सीधे तौर पर जुड़ा हुआ विषय है।
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता का यह बयान उनकी हिंसक मानसिकता और चरित्र की असलियत उजागर करता है। ऐसे बयानों से राजनीति में असहमति के बजाय नफरत और हिंसा का माहौल फैलाने का प्रयास होता है। कांग्रेसजनों ने मांग की कि आरोपी के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई,तो इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर तक उठाया जाएगा।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सदस्य निलंबर वर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, अरुण भारद्वाज, संदीप सिरमौर, यतेंद्र जीत सिंह, राधेश्याम यादव, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, रविन्द्र सिंह गहेरवार, सूर्यकान्त यादव, रिंकू महोबिया, सूरज देवांगन, शेखर दास वैष्णव, कन्हैया रजक, महेश यादव, भूपेंद्र वर्मा, हरिदर्शन ढीमर, राजा लहरे, राहुल बंजारे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
