नई दिल्ली। उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के अगले उपराष्ट्रपति उन्होंने सीधे मुकाबले में विपक्ष की उम्मीदवार भी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से पराजित किया है उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन को, 452 मत व बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए। एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से किनारा किया। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।





