मंत्रिमंडल की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय — पारदर्शी खरीदी, 7 दिन में भुगतान, डिजिटल निगरानी और किसानों को लंबी कतारों से राहत
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी तक की जाएगी। राज्य सरकार ने 25 लाख किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय लिया है।
धान खरीदी से जुड़े प्रमुख निर्णय :
🔹 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी
राज्य के किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जाएगा।
🔹 ई-केवाईसी और एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन अनिवार्य
भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन 31 अक्टूबर तक किया जा सकेगा, ताकि डुप्लीकेशन और फर्जीवाड़ा रोका जा सके।
🔹 “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल ऐप से ऑनलाइन टोकन व्यवस्था
किसान अब सोसायटी में लाइन लगाए बिना मोबाइल से ही अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे।
🔹 भुगतान सिर्फ 6 से 7 दिन में
धान खरीदी के बाद किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश।
🔹 बायोमैट्रिक सत्यापन से खरीदी
वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लागू किया जाएगा।
🔹 2739 खरीदी केंद्रों में मजबूत व्यवस्था
प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी प्रभारी रहेंगे, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चले।
🔹 शून्य सुखत पर समितियों को प्रोत्साहन
समितियों को 5 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा यदि धान खरीदी में कोई सुखत नहीं आए।
🔹 डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू
मार्कफेड कार्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी, जो पूरे राज्य की धान खरीदी और परिवहन की निगरानी करेगा।
🔹 सीमावर्ती जिलों में विशेष चेकिंग दल
अन्य राज्यों से धान की अवैध आवक रोकने के लिए कलेक्टरों को चेकिंग टीम गठित करने के निर्देश।
🔹 डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा
23 लाख हेक्टेयर रकबे का डिजिटल सर्वे पूरा हो चुका है, जिससे खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि —
“राज्य सरकार किसानों के हित में हरसंभव निर्णय ले रही है। इस बार की धान खरीदी व्यवस्था अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से मजबूत और किसानों के लिए सुविधाजनक होगी।”
संक्षेप में
- धान खरीदी अवधि : 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026
- दर : ₹3100 प्रति क्विंटल
- सीमा : 21 क्विंटल प्रति एकड़
- किसान संख्या : 25 लाख+
- खरीदी केंद्र : 2739
- भुगतान समय : 6–7 दिन
