रायपुर। विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दूधाधारी सत्संग भवन, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, संयोजक राजेंद्र नायक पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल, महासचिव ललित पटेल, कोषाध्यक्ष लिलार सिंह पटेल, संरक्षक अमर सिंह पटेल, लोचन पटेल, पुरूषोत्तम पटेल, रामेश्वर पटेल, त्रिनाथ पटेल, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और राज अध्यक्ष सहित राज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ईष्ट देवी माता शाकंभरी एवं ईष्ट देव मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की पूजा अर्चना पश्चात सभी पदाधिकारियों का स्वागत – सम्मान कर बैठक प्रारंभ किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल और अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा स्वागत उद्बोधन के बाद सभापति राजेंद्र नायक पटेल ने सदन को संबोधित किया। सदन के सम्माननीय सदस्यों ने प्रस्तावित विभिन्न विषयों पर बिंदुवार अपने-अपने विचार रखे। विचार मंथन पश्चात समाज हित में अनेक निर्णय लिए गए जिसमें प्रमुख रूप से शांति भोज, मृतक भोज बिना कलेवा मिष्ठान्न के सादा भोजन परोसा जायेगा। शादी में डीजे सेट बॉक्स पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने और पाणीग्रहण रस्म गोधूलि बेला में ही सम्पन्न किया जाए।

समाज विकास में बाधक सामाजिक रीती-नीति में संशोधन कर पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मलेन और शाकंभरी महोत्सव इस वर्ष बालोद जिला के संबलपुर (लोहारा) में 09 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। परिचय माला पुस्तिका प्रकाशन के लिए इस वर्ष भी युवक-युवती का डाटा निःशुल्क लिया जाएगा ताकि पालकों को अतिरिक्त व्यय वहन न करना पड़े। कार्यकारिणी बैठक में दुर्ग अंचल से खेलूराम पटेल, केशव पटेल, दुलेश पटेल, कुबेर पटेल, अशोक पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, रमेश पटेल, नरसिंग पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। उपरोक्त जानकारी प्रदेश कोषाध्यक्ष लिलार सिंह पटेल ने दी है।