भिलाई में टला बड़ा हादसा, केमिकल लेकर जा रहा टैंकर पलटा, खारुन ग्रीन कॉलोनी के पास हुआ हादसा

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में टायर फटने से केमिकल लेकर जा रहा टैंकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। जैसे ही लोगों को पता चला कि टैंकर में केमिकल भरा है और उसका रिसाव हो रहा है। लोग दहशत में आ गए। हादसा रायपुर और दुर्ग जाने वाली सड़क पर हुआ।

दहशत में आए लोगः हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लग गई। टैंकर से रिस रहा केमिकल सड़क से होते हुए पास के रिहायशी इलाके तक पहुंच गया खारुन ग्रीन कॉलोनी के लोगों के जैसे ही टैंकर से केमिकल के रिसने की खबर मिल वो दहशत में आ गए। जिस केमिकल का रिसाव दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से हुआ वो केमिकल ज्वलनशील था या नहीं ये अभी पता नहीं चल पाया है।

केमिकल लेकर जा रहा टैंकर पलटाः पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। यह घटना आज लगभग 11 बजे फोरलेन सड़क पर कुम्हारी क्षेत्र के खारुन ग्रीन कॉलोनी के पास हुई।

Exit mobile version