भिलाई। भिलाई की अग्रणी सामाजिक संस्था भिलाई महिला समाज ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर महिला स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए दोना–पत्तल निर्माण की नई यूनिट का शुभारंभ बीएमएस सेक्टर-1 में किया। मशीन का उद्घाटन भिलाई महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष स्मिता गिरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक साबित होगी। प्लास्टिक डिस्पोजल के स्थान पर इको–फ्रेंडली दोना–पत्तल का उपयोग समाज में जागरूकता लाएगा।

इस अवसर पर भिलाई महिला समाज की सभी उपाध्यक्ष प्रणोति मुखोपाध्याय, मौली चक्रवर्ती, छवि निगम, पूनम कुमार, रेणुका रविंद्रनाथ, महासचिव सोनाली रथ, सह सचिव चैती पाल, कोषाध्यक्ष शिखा जैन, सह कोषाध्यक्ष रीता तिवारी, वर्किंग कमेटी सदस्य श्रीमती रूखसाना शेख, सपना सोनी, सुषमा सलवटकर, लक्ष्मी पटेल, बबीता सिंह, रागिनी शर्मा, सुधा शर्मा सहित भिलाई महिला समाज की कार्यकारी टीम तथा बड़ी संख्या में महिला समाज के सदस्यों की भी उपस्थिति रही।
समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि महिला समाज भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यों के माध्यम से प्रगति के नए आयाम छूता रहेगा।