भिलाई। बी.एस.पी संडे कप कमेटी के तत्वाधान में रिसाली सेक्टर के छोटे दशहरा मैदान में क्रिकेट का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। जिसके फाइनल मैच में भिलाई बॉयज और जे. के.लायन टीम पहुंची। जिसमें भिलाई बॉयज विजेता बनी। आज के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में रिसाली सेक्टर के पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर उपस्थित हुए।
जिनके हाथों से विजेता एवं रनरअप टीम को ट्रॉफी दी गई व खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। टूर्नामेंट में विशेष अतिथि वशिष्ठ वर्मा, नितिन कश्यप, गंभीर सिंह उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज दीपक खिचरीया, बेस्ट बेस्ट-मैन अरुण यादव, बेस्ट बॉलर भीमराज मीना, बेस्ट फिल्टर श्रीनिवास राव रहे। आयोजन करता विश्वबंधन नाथ,विरेन्द्र कुमार, संजय यादव, अर्जुन त्यागी, श्रीनिवास दास, अभय सिन्हा, विकास नेहरा।
