भिलाई। चरोदा निगम के पार्षदों ने निगम कमिश्नर डीएस राजपूत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमिश्नर पर कमीशनखोरी सहित कई गम्भीर आरोप लगाए गए हैं।
भिलाई चरोदा के भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षदों ने आज अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कमिश्नर पर कमीशनखोरी, बिना पैसे के कोई काम न करना, फाइलें रोकना, पार्षदों के फोन न उठाना, जनहित के कार्यों को बाधित करने जैसे कोई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पार्षदों ने विधायक से मांग की है कि आयुक्त को तत्काल अन्यंत्र स्थानांतरित किया जाए।
बता दें कि भिलाई चरोदा निगम के राजनीतिक इतिहास में सम्भवतः ऐसा पहली बार हो रहा है जब कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने किसी अधिकारी के खिलाफ संयुक्त रूप से मोर्चा खोला है। पार्षदों के इस आक्रोश की निगम व शहर में जबरदस्त चर्चा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में राम खिलावन वर्मा, चंद्र प्रकाश पांडेय, तुलसी ध्रुव, मनीष वर्मा, अभिषेक वर्मा, प्रेमलता चन्द्राकर, कुसुम विपिन चन्द्राकर, ललित कुमार दुर्गा, संजय यादव, अपर्णा दास गुप्ता, डी शोभारानी, नंदिनी जांगड़े, गुरुचरण सिंह, तुषान्त वर्मा, पप्पू वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे
