भिलाई। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल के तत्वाधान में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि और अध्यक्षता
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री विजय जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि भगत (मंडल अध्यक्ष, वैशाली नगर) ने की।
विशेष उपस्थितियां
बैठक में मंडल एवं जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
- मोती श्रीवास्तव,महामंत्री, वैशाली नगर
- अंकुर शर्मा महामंत्री,वैशाली नगर
- स्वीटी कौशिक,अध्यक्ष,महिला मोर्चा
- मिथिला खिचरिया,उपाध्यक्ष,भाजपा जिला भिलाई
- कवल साहू, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नेता
- जयंती साहू, मंडल उपाध्यक्ष
- नयन टंडन,मंडल मंत्री
- रवि राजपूत,जिला मंत्री
- शैलेंद्र सक्सेना,मंडल उपाध्यक्ष
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में देवतुल्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य बिंदु
बैठक में सेवा पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों एवं सेवा गतिविधियों पर चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
आभार प्रदर्शन
बैठक के अंत में मंडल महामंत्री मोती श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंकुर शर्मा का द्वारा किया गया है ।।
उक्त जानकारी मंडल महामंत्री अंकुर शर्मा ने दी ।





