ब्रेकिंग :- हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। पूरन कुमार हरियाणा में एडीजीपी के पद पर थे। उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर की आईएएस हैं। वह अभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में हैं.

वाई पूरन कुमार का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में रहता है। जानकारी के मुताबिक वाई. पूरण कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की है.

Exit mobile version