भिलाई नगर। नेवई पुलिस ने एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया वहीं एक अपचारी बालक सहित दो आरोपी फरार बताए जाते हैं घटना रात्रि 11:30 बजे के आसपास की बताई जाती है मामूली सी विवाद पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया आरोपियों ने मृतक को अच्छी खासी ठुकाई की उसके बाद ईट व पत्थर से सिर पर वार कर मौत के नींद सुला दिया मृतक रोशन ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी लगते ही नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और रात्रि में ही एक अपचारी बालक सहित तीन आरोपी हिरासत में ले लिए गए।
