अंतिम संस्कार 10 अक्टूबर को गंगा तट, बुलापुर में होगा..
फतेहपुर / भिलाई नगर, 09 अक्टूबर 2025:
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बुलापुर ग्राम के प्रतिष्ठित ब्राह्मण पंडित शिवकुमार तिवारी का गुरुवार, 9 अक्टूबर की सुबह 4:00 बजे निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 10 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे गंगा नदी के किनारे, बुलापुर (जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश) में संपन्न होगा।
पंडित शिवकुमार तिवारी, श्रीमती प्रभा देवी के पति तथा आचार्य पंडित संदीप तिवारी, सुदीप तिवारी, प्रदीप तिवारी और श्रीमती रेवती मिश्रा के पिता थे। इसके अलावा वे विमलेंदु तिवारी, पूर्णेंदु तिवारी, सुधेंदु तिवारी और सरधेंदु तिवारी के चाचा थे।
वे श्री रामभद्र सेवा मंडल, सेक्टर 2, भिलाई के संस्थापक पं. प्रेम नारायण शर्मा के भाई थे।
पं. शिवकुमार तिवारी के निधन पर श्री रामभद्र सेवा मंडल, सेक्टर 2, भिलाई नगर के संचालक मंडल के सदस्यगण एवं पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
