प्रदेश स्काउट गाइड सम्मानित,,,

दुर्ग।छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट गाइड उपाध्यक्ष सुनीता संजय बोहरा में बताया कि आज दिल्ली में छत्तीसगढ़ राज्य के बच्चे जिन्होंने राष्ट्रपति पदक अलंकरण प्राप्त किया था को सम्मानित किया गया।”भारत स्काउट्स एवं गाइड्स युवाओं में आत्मनिर्माण,आत्मनिर्भरता और सेवा भावना का संस्कार भरती है”!

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट्स एंड गाइड्स अलंकरण समारोह अतिथि में शामिल
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीये ने देशभर से आए रोवर्स और रेंजर्स को सम्मानित किया।
सम्मान में सम्मानित होने वाले बच्चों में हमारे राज्य के 54 स्काउट गाइड बच्चे भी शामिल थे।
गाइड्स और रेंजर्स ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया था। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।
स्काउट्स का आदर्श वाक्य “तैयार रहो” केवल जीवन का मंत्र नहीं,बल्कि राष्ट्र और समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा है।
छत्तीसगढ़ में स्काउट आंदोलन नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। श्रीमती बोहरा ने बतायाआने वाले समय में राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय जंबूरी राज्य के गौरव को और बढ़ाएगा।
सभी पुरस्कृत रोवर्स रेंजर्स को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मेंकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,सांसद मनोज तिवारी,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पूरे राज्यसभा सदस्य डॉक्टर अनिल जैन,मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त आईएएस अधिकारी पूर्व खंडेलवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Exit mobile version