दुर्ग। कोतवाली दुर्ग पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि पोलसायपारा सलीम बिरयानी दुर्ग के पास सट्टा पट्टी का अवैध कार्य किया जा रहा है। सूचनानपर थाना सिटी कोतवाली पुलिस व्दारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया जहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसे रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम फिरोज अली उम्र 45 साल साकिन ताकियापारा जिला दुर्ग बताया।
आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी विभिन्न अंको में लिखा हुआ, एक डाट पेन, नगदी रकम 2,760/- रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध 440/2025 धारा छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधि.2022 की धारा 06(ख) पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में प्र.आर. शाहीद खान, आरक्षक केशव कुमार, कमलकांत अंगूरे, की सराहनीय भूमिका रही।
