भिलाई। नवरात्रि के महापर्व की तैयारी खुर्सीपार में जोरो से शुरू हो गई है। उप नेताप्रतिपक्ष व बोल बम सेवा समिति के संस्थापक दया सिंह हर साल नवरात्रि का महापर्व भव्य रूप से मनाते है। इस पावन अवसर पर माता की प्रतिमा की स्थापना की जाती है और साथ ही प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल भी बनाया जाता है। जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम किया जा चुका है। इसके बाद नवरात्रि पर्व में माता की प्रतिमा की स्थापना के पावन पर्व का आयेाजन किया जाएगा।
जिसका निमंत्रण कार्ड छप कर तैयार हो गया है और पहला निमंत्रण कार्ड दया सिंह से सेक्टर 5 में विराजे भगवान गणेश जी को दिए। सुबह मंदिर पहुंच कर दया सिंह ने पहले पूरे विधि विधान के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना की। श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गणेश जी को निमंत्रण पत्र दिया। उन्होंने बताया कि हर साल नवरात्रि में खुर्सीपार में भव्य सेवा पंडाल बनाया जाता है। इस साल भी बनाया जा रहा है। जहां हजारों की संख्या में माता के भक्त आते है। पैदल माता बम्बलेश्वरी के दर्शन करने के लिए जाने वाले भक्तों के रूकने, विश्राम करने, भोजन, नाय-नाश्ता , फल, दूध आदि नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। सिर्फ यही नहीं यहां मेडिकल की टीम होती है, जो इलाज व दवा भी देती है।





