भिलाई। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सौजन्य से आयोजित 13वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप 2025 का आज भिलाई के गुरुनानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6 में भव्य शुभारंभ हुआ।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 12 राज्यों से लगभग 500 गतका खिलाड़ी एवं 40 अधिकारी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय यह आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे – विजय बघेल जी, सांसद (दुर्ग लोकसभा)।
कार्यक्रम की अध्यक्षता – प्रेम प्रकाश पांडेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री (छ.ग. शासन) ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे –
हरजीत सिंह गरेवाल, अध्यक्ष, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं जसबीर सिंह चहल, चेयरमैन, छत्तीसगढ़ सिख पंचायत।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, युथ सिख सेवा समिति, विभिन्न गुरुद्वारा समितियों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह (छोटू) ने किया तथा महासचिव जसवंत सिंह खालसा और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह (लल्लू) ने अतिथियों का स्वागत किया।
भिलाई में इस नेशनल गतका चैंपियनशिप का आयोजन खेल प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है, जहां पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट ‘गतका’ के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के कौशल को मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में भारतीय पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि भी बढ़ाएगा।





