नाबालिग के शोषण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई – दोषी महिला गिरफ्तार

नाबालिग को जबरदस्ती देह व्यापार में धकेला गया – 02 महिला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई,दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र में नाबालिग को जबरदस्ती देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मोहन नगर में प्रार्थिया द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन में बताया गया कि वह जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) की निवासी है। नवरात्रि पर्व के दौरान वह मैहर दर्शन के लिए घर से निकली थी। मेला समाप्त होने के बाद कटनी स्टेशन के यात्री प्रतिक्षालय में उसकी पहचान प्रीति नामक महिला से हुई, जिसने उसे काम दिलाने के बहाने दुर्ग लेकर आई।

दुर्ग पहुंचने पर आरोपी महिला ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो खींचे और उन्हें अन्य लोगों को भेजना शुरू किया। इसके बाद उसने पीड़िता को घर में बंधक बनाकर विभिन्न लोगों से अवैध संबंध स्थापित करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती की जाती थी।

पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर थाना मोहन नगर पहुंची और अपनी आपबीती बताई। शिकायत के आधार पर थाना मोहन नगर में निम्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया:

धारा – 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
धारा – 4, 6 पोक्सो अधिनियम (POCSO Act)
धारा – 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA)

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पीड़िता की निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण –

  1. प्रीति बेसरा, उम्र 22 वर्ष, निवासी – दल्लीराजहरा, हाल निवास – उरला, थाना मोहन नगर।
  2. सीमा सोनी, उम्र 47 वर्ष, निवासी – उरला, थाना मोहन नगर।
Exit mobile version