नशे के खिलाफ कोर्ट का बड़ा फैसला…

2 अंतर्राज्यीय समेत 3 नशे के सौदागरों को सजा…

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां कोर्ट ने नशे के 3 सौदागरों को को 15-15 साल कठोर कारावास और डेढ़ डेढ़ लाख जुर्माना लगाया है।

बता दें कि आरोपी सिद्धार्थ जैन,शिवम तिवारी और आदित्य लोखंडे को यह सजा सुनाई गई है। सिद्धार्थ और शिवम भोपाल के रहने वाले और आदित्य रायपुर का निवासी है।

तीनों होटल सुप्रीत इन होटल में नशीली चरस के साथ पकड़े गए थे। सिविल लाइन थाना में NDPS एक्ट के तहत FIR थी दर्ज हुई थी। NDPS एक्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।

Exit mobile version