दुर्ग। नगर निगम द्वारा आयोजित रिमझिम सावन उत्सव 2025 के शुभारंभ में सहभागिता का अवसर मिला। यह आयोजन महिलाओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक और समर्पण का प्रतीक बना। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास देखते ही बना।
इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय , महापौर अलका बाघमार, पूर्व महापौर चन्द्रिका चंद्राकर, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं निगम की टीम उपस्थित रहे।




