धारदार हथियार किया गया जप्त।
भिलाई। पुलिस ने बताया कि आज को थाना नेवई पुलिस को नेवई बैकुंठ धाम के पास वाली नर्सरी के पास सार्वजनिक स्थान पर खुले आम लोगों में दहशत बनाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लहराकर डराने धमकाने की सूचना मिली। मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम केवल दास मानिकपुरी उर्फ भोला निवासी स्टेशन मरोदा बीआरपी कालोनी मौसमी किराना स्टोर के पास का होना बताया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।इसी प्रकार नेवई डैम के पास श्रवण गंगराई नामक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर आम लोगों के समक्ष लोहे का धारदार हथियार लहरा रहा है। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम श्रवण गंगराई निवासी स्टेशन मरोदा एच एस सी एल कालोनी नेवई का होना बताया ।
जिसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।उक्त दोनों आरोपियों का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
