दुर्ग में युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन जाने इसका मुख्य कारण

दुर्ग स्ट्रक मेटल बिल्डिंग प्लांट कंपनी ग्राम बोरई (नगपुरा)के कंपनी के प्रबंधक के रवैया से परेशान होकर सभी मजदूर साथी मिलकर एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के सहयोग से कंपनी के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गयावेतन कुसंगति, अपर्याप्त स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कार्य स्थल में पानी एवं शौचालय की उचित व्यवस्था इन सब जायज मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन से विगत कई दिनों से बात हो रही थी जिसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा केवल द्वेष और दबाव पूर्वक बातों को टाला जाता था मजबूरन आज विवश होकर मजदूर साथी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया जिसमें जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद त्रिपक्षीय वार्ता हुई उसमें यह जानकारी दी कि साल भर से कंपनी अवैध रूप से चल रही है इनके पास कंपनी चलाने का परमिशन भी नहीं है त्रिपक्षीय वार्ता में सभी बिंदुओं पर बात हुई और सभी को कुसंगतियों एवं सुरक्षा मानकों का एवं मजदूरों को कार्य स्थल पर सभी बिंदुओं पर चर्चा करने के उपरांत कंपनी प्रबंधन द्वारा 15 सितंबर तक की जिला प्रशासन एवं मजदूरों से समय मांगा गया जिसमें कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक की जिला प्रशासन द्वारा डेट लाइन दिया गया है.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेश देशमुख,आकाश सेन,जयंत देशमुख,राजू यादव सरपंच बोरई नरेंद्र निषाद उपसरपंच नगपुरा संजय देशमुख खिलेंद साहू,रमेश सूर्यवंशी,जसवंत निषाद, आशीष देशमुख,लक्की यादव,दुष्यंत निषाद,बलराम कौशिक,मिनी यादव,डोमार देशमुख,करण घुघवारे,अंकित रजनीश सिंह भोमराज प्रजापति एवं आसपास के ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर उत्तम ध्रुव एवं लेबर इंस्पेक्टर आशुतोष पांडे उपस्थित थे।

Exit mobile version