दुर्ग जिले के पौहा गांव में दिल दहला देने वाली घटना, मटर का दाना फेफड़ों में फंसने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

दुर्ग बच्चों के साथ लापरवाही कब घातक बन जाए, इसका ताजा उदाहरण जामगांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम पौहा में देखने को मिला, जहाँ मटर का दाना फेफड़े में फंस जाने से तीन साल के मासूम सिध्दांत बालकिशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 3 वर्षीय सिद्धांत मटर खाते हुए मोबाइल पर वीडियो देख रहा था। इसी दौरान चाचा ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनते ही बच्चा घबरा गया और मटर का दाना उसके गले में अटक गया, जो सीधे फेफड़ों में जा फंसा। परिजनों ने तुरंत देसी नुस्खे अपनाकर दाना निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।स्थिति बिगड़ती देख परिजन सिद्धांत को शंकराचार्य अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इस ह्रदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बच्चों के साथ मोबाइल और खाने की आदतों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है

Exit mobile version