दुर्गा उत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: विक्रांत ने खैरागढ़ नगर के पंडालों में की मां दुर्गा की आराधना

खैरागढ़ : शारदेय नवरात्र के अवसर पर खैरागढ़ नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।। नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में केसीजी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।‌

जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस धार्मिक अवसर पर नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ।पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, विकेश गुप्ता, शैलेन्द्र त्रिपाठी, पार्षद चन्द्रशेखर यादव, नंद चंद्राकर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, आलोक श्रीवास, शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनीश सिंह, अनुज देवांगन, पार्षद व सभापतिव्दय सुमित टांडिया, अजय जैन, रूपेश रजक सहित नगर के सभी पार्षदगण एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।।

सभी ने मिलकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और नगर में शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना की।।नगरवासियों में दिखा उत्साहनगरवासियों में दुर्गा उत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।।

माता के भव्य पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।। जगह-जगह माता के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए।

भव्य आयोजन के लिए समिति का आभार

विक्रांत सिंह ने दुर्गा उत्सव समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता और समरसता की भावना मजबूत होती है।।उन्होंने समिति के सदस्यों और नगरवासियों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।।

Exit mobile version