Thursday, January 15, 2026

डॉ पद्‌मा साहू पर्वणी होगी सम्मानित

खैरागढ़। प्रज्ञा हिंदी सेवा संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद भारत द्वारा सप्तम अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह 2025 हेतु चयन के परिणाम की घोषणा प्रज्ञा हिंदी सेवा संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश भारत द्वारा दिनांक 30 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को एस आर ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज आसफाबाद, फिरोजाबाद के सभागार में ट्रस्ट के स्थाई प्रकल्प “अविकल्प प्राण प्रकाशन” के चतुर्थ स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गीतोत्सव गीत ज्योत्सना कार्यक्रम के दौरान “सप्तम अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह 2025 हेतु” परिणाम की घोषणा की गई।।

जिसमें छत्तीसगढ़ की डॉ पद्‌मा घम्मन साहू पर्वणी को अनार देवी शर्मा स्मृति “स्वतंत्रता सेनानी पं गया प्रसाद शर्मा लोक निधि अलंकरण 2025” (लोक साहित्य के संरक्षण तथा संवर्धन में विशिष्ट योगदान हेतु ) सम्मानित किया जाएगा।। हिंदी प्रज्ञा हिंदी सेवा सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद द्वारा आयोजित यह सम्मान कार्यक्रम 7, 8 फरवरी 2026 को बाबूजी मनोहर सिंह यादव सभागार इंटरनेशनल स्कूल फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश भारत में आयोजित होगा।। जिसमें खैरागढ़ की शिक्षिका और कवयित्री इस सम्मान से सम्मानित होंगी।।

इस सम्मान की घोषणा प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट फिरोजाबाद के संस्थाअधिपति डॉ राम स्नेही लाल शर्मा “यायावर”, उपाध्यक्ष मृदुल माधव “पाराशर” एवं ट्रस्ट के प्रबंध सचिव कृष्ण कुमार “कनक” ने घोषणा की इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों के साहित्यकार अन्य क्षेत्र में भिन्न भिन्न अलंकरण के लिए के लिए चयनित हुए हैं।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें