Saturday, March 7, 2026

डीजल चोरी का आरोप लगाकर युवक को बनाया बंधक…

जमकर पीटा, स्कूटी व मोबाइल भी लूटा… तीन आरोपी गिरफ्तार……

भिलाई । डीजल चोरी का आरोप लगाकर तीन लोगों ने एक युवक को गोडाऊन में बंधक बनाकर जमकर पीटा। बाद में उसकी स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग निकले। भिलाई 3 पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।हाऊसिंग बोर्ड जामुल निवासी प्रार्थी रविन्दर यादव के हवाले से भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि 26 सितम्बर राहुल ने लिखित आवेदन पेश किया। बताया कि कि गाडी मालिक विक्रम सिंह और उसका मुंशी इरफान अहमद एवं मिस्त्री के द्वारा प्रार्थी को जबरदस्ती वाहन कार थार में बैठाकर मारपीट करते हुए डीजल चोरी किया है कहकर ग्राम हथखोज गोडाउन मे बंधक बनाकर उसके साथ हाथ मुक्का से एवं स्कुटी वाहन को मंगाकर स्कुटी छिन लिये और इसके साले के साथ भी वाद विवाद कर मारपीट किया । रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई मे धारा 140(3),309(3),296,115(2),351(3) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियो के द्वारा प्रार्थी को साथ जबरदस्ती बैठाकर सिमगा से भिलाई मारपीट करते हुए लाए, अपने गोडाउन के कमरे में बंद कर मारपीट कर लाइसेंस, आधारकार्ड, पैनकार्ड मोबाईल एवं कपडा छिन लिये हथखोज निवासी विक्रम सिंह का ट्रक क्रमांक CG 04 NB 8511 को पिछले एक माह से प्रार्थी द्वारा चला रहा है , प्रार्थी विक्रम सिंह के कहने पर ट्रक क्रमांक cg 04 nb 8511 में रायपुर से माल लोड कर मुंबई गया था, बाद में असनसोल कलकता से ट्रक मे चैनल लोड कर के भिलाई आ रहा था। दिनांक 18.09.2025 को जैसे ही मैं सुबह लगभग 10 बजे सिमगा पहुँचा तो ट्रक का डीजल खतम हो गया।

मालिक विक्रम सिंह को फोन से डीजल खत्म होने कहा तब विक्रम सिंह रूकने कहा और उसका मुंशी और मंदीप मिस्त्री तीनों काले रंग की थार गाड़ी में सिमगा पहुचे । गाड़ी मालिक विक्रम सिंह और उसका मुंशी साले मादरचोद डीजल चोरी किया है कहकर हाथ मुक्के से मारे और मेरे को यह दोनों जबरदस्ती थार कार में बैठाकर मारपीठ करते हुए सिमगा से हथखोज गोडाउन में लेकर आए और एक कमरे में बंद करके विक्रम और उसका मुंशी हाथ मुक्के से और बेल्ट से मारे, और विक्रम बोला की अपने घर फोन लगाकर जेवर, पैसा, और गाड़ी, मॅगवा फिर मैं अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव को फोन किया कि गाड़ी स्कूटी लेकर गोडाउन में आओ फिर प्रार्थी का साला संतु स्कूटी लेकर आया। विक्रम और उसका मुंशी स्कूटी को छीन लिए साले से भी मारपीट करके भगा दिए ।

विक्रम और उसका मुंशी सादे कोरे कागज में जबरदस्ती मेरा अंगूठा लगवा लिए हैं। अरोपियो द्वारा प्रार्थी को धमकी दिए कि पुलिस को शिकायत किया तो जान से मार देंगे। यह कहकर प्रार्थी को कमरे में बंद करके चले गए प्रार्थी रात मे किसी तरह अपनी जान बचाकर कमरे से मौका देखकर भाग कर निकला प्रकरण मे विवेचना दौरान आरोपियो के विरूद्ध अपराध कारित करना पाये जाने से

1. हरप्रीत सिंह उर्फ विक्रम कुलदीप सिंह उम्र 41 साल पता बोरसी कदमप्लाजा मधुबन नगर भोला किराना दुकान थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग छ0ग0,

2. इरफान अहमद पिता स्व0 अब्दुल सलिम अहमद उम्र 47 साल निवासी एलआईजी 293 हुडको थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग।

3. मंदीप सिंह पिता भीखम सिंह उम्र 31 साल निवासी शीतला पारा हथखोज रंजित ठाकुर का मकान थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ0ग0

को दिनांक 27 सितम्बर को गिरप्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें