डिप्टी सीएम से मिले दयासिंह नवरात्रि पर्व का निमंत्रण दिए

भिलाई। नवरात्रि के महापर्व की तैयारी खुर्सीपार में जोरो से चल रही है। उप नेताप्रतिपक्ष व बोल बम सेवा समिति के संस्​थापक दया सिंह महापर्व का निमंत्रण सबसे पहले भगवान गणेश जी को अर्पण किया। इसके बाद दूसरा निमंत्रण पत्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी को दिए।

रायपुर स्थिति उनके निवास में पहुंच कर कार्यक्रम की रूपरेखा भी बताई। इसके बाद पूर्व सांसद एवं बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी के यहां पहुंच। उन्हे भी ससम्मान निमंत्रण कार्ड दिया और नवरात्रि में माता की आराधना में शामिल होने की निवेदन किया।

Exit mobile version