Thursday, March 5, 2026

जेल में ही रहेंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, कोर्ट ने फिर बढ़ाई 14 दिन की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड अब तीसरी बार बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अब 1 सितंबर को सुनवाई होगी। इधर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी, जिस पर कल यानी 19 अगस्त को सुनवाई होगी।

दरअसल, 4 अगस्त को जब चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया था। तब उनकी रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी, जिसकी मियाद खत्म होने के बाद उन्हें आज सोमवार को एक बार फिर उसे विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में अब 1 सितंबर को सुनवाई होगी। इस बीच ईडी ने कुछ नए तथ्य सामने आने के बाद पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लेने के लिए आवेदन लगाया है। कोर्ट में कन्डोलेंस हो जाने के कारण इस पर सुनवाई टल गई है। 19 अगस्त को अब इस पर सुनवाई होगी।

जन्मदिन पर ED ने चैतन्य को किया था गिरफ्तार

ईडी ने 18 जुलाई को उनके जन्मदिन पर ही चैतन्य बघेल को भिलाई निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी की जांच एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जिसमें आरोप है कि इस घोटाले से प्रदेश के खजाने को भारी नुकसान हुआ और करीब 3200 करोड़ रुपये की अवैध कमाई शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों तक पहुंचाई गई।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें