भिलाई। भूमि पूजन समारोह में श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक मेरे बचपन के मित्र विनोद सिंह , वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन , तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामभक्तों की उपस्थिति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, अपितु समाज में नैतिक मूल्यों, धर्म, कर्तव्य, और सदाचार की स्थापना का माध्यम है।
जीवन आनंद फाउंडेशन के इस पुनीत प्रयास के लिए समस्त समिति को हार्दिक बधाई एवं आगामी आयोजन की शुभकामनाएं।
राम नाम का स्मरण ही कल्याण का पथ है।




