Thursday, March 5, 2026

जिनकी याद में नक्सली मना रहे थे मातम, उनका मिटा दिया नामोनिशान

शहीदी सप्ताह के बीच सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिए चार नक्सली स्मारक –

जगदलपुर। नक्सली अपने जिन साथियों की याद में मातम मना रहे थे, उनका नामोनिशान सुरक्षा बलों ने मिटा दिया। इधर नक्सली शहीदी सप्ताह मनाते रहे और सुरक्षाबलों के जवानएक एक कर चार नक्सली स्मारकों को ढहाने में व्यस्त रहे।
नक्सली हर साल अपने मारे गए साथियों की याद और सम्मान में शहीदी सप्ताह मनाते हैं। इस बार भी वे यह सप्ताह मना रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे दिया। बस्तर संभाग के बीजापुर जिला अंतर्गत कोटमेटा के जंगल मे 4 नक्सली स्मारकों को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया।बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमेटा के जंगलों में नक्सलियों द्वारा निर्मित 4 ढहाए गए हैं। ये स्मारक जांगला क्षेत्र के कोटमेटा, इदेर, इंगुम के जंगल में बनाए गए थे।

इन जंगलों में विगत 2 दिन से नक्सल विरोधी अभियान पर थाना जांगला, भैरमगढ़ एवं सीआरपीएफ 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीमे निकली थी।अभियान के दौरान इंद्रावती नदी के किनारे स्थित 3 नक्सली स्मारकों एवं कोटमेटा गांव में निर्मित 1 स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। स्मारक स्थलों पर नक्सलियों द्वारा हिंसात्मक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए निर्मित मंच एवं सभास्थल को भी नष्ट किया गया। यह कार्रवाई नक्सली विचारधारा के प्रतीकों पर करारा प्रहार है और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें