दुर्ग। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपने शासकीय निवास कार्यालय में क्षेत्र की जनता से संवाद कर उनकी समस्याओ को सुने और निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की आपका विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।आपके सुझाव और अपेक्षाएँ ही मेरे लिए मार्गदर्शन का कार्य करती हैं। क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।
जन संवाद में नागरिकों ने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, जनसुविधाओं, खेलकूद गतिविधियों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विधायक से चर्चा की। मंत्री गजेन्द्र यादव ने नागरिकों के सभी सुझावों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास दिलाया कि प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए कार्यवाही की जाएगी।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव सुबह मॉर्निंग विजिट में रविशंकर स्टेडियम के पास पहुँचे और बैडमिंटन ग्रुप, योगा ग्रुप और खिलाड़ियों से मुलाकात किये। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने पेयजल, सड़क व सफाई व्यवस्था आदि विषयों पर मंत्री से चर्चा किये।
