जनता का बेटा होगा जिले का नेता : सपरा राष्ट्रीय प्रवक्ता

पर्यवेक्षक सपरा के आगमन से जिले के कांग्रेसजनों में अभूतपूर्व उत्साह

जिला अध्यक्ष के दावेदारो ने किया जमकर शक्ति प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम,

पर्यवेक्षक चरण सिंग सपरा ने दावेदारों से कहा नारे लगाए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के,

खैरागढ़/छुईखदान : संगठन सृजन अभियान जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहीद की नगरी छुईखदान के मंगल भवन में आयोजित हुई।। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहे हैं,संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत खैरागढ़ -छुईखदान -गंडई जिले के पर्यवेक्षक मुंबई कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंग सपरा के प्रवास पर जिले के कांग्रेसजनों में अभूतपूर्व उत्साह का संचार देखा गया।। अपने उद्बोधन शुरू करने से पहले शहीद नगरी के शहीदों और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिवंगत राजा देवव्रत सिंह को नमन करते हुए,अभियान के उद्देश्यों से कांग्रेसजनों को अवगत कराते हुए कहा,कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के बेटा को संगठन का नेतृत्व मिलेगा,कांग्रेस पार्टी को मजबूत हम सब मिलकर करेंगे।।

पर्यवेक्षक चरण सिंग सपरा ने कहा कि यहां नेतृत्व की कमी नहीं है,स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति है,राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं की मंशा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पार्टी को आगे बढ़ाना चाहती है ।। इस क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को देखकर खुशी हो रही है, आज भाजपा मात्र अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए सर्वहारा वर्ग के हितों पर चोट पहुंचा रही है विशेष कर आदिवासियों के हितों पर इसलिए हमें भाजपा की कुनीति के खिलाफ मजबूती से खड़े होना है,संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस के सशक्त और मजबूत नेतृत्व का चयन कर पार्टी को आगे बढ़ाना ही संगठन सृजन का मूल उद्देश्य है आज भारत का लोकतंत्र विश्वसनीयता खोने के कगार पर है संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग जगजाहिर है,सरप्लस बिजली वाले छ ग राज्य में तो जनता बिजली की मार झेलने को विवश है,प्रदेश में शराब और अपराध का साम्राज्य है,जनता को योजनाओं के नाम पर सिर्फ छला जा रहा है,उससे भी हम सबको छ ग की जनता को बचाना है नए नेतृत्व का निर्णय,आप सब के विचार पर आधारित है,मैं आप सबके बीच आप लोगों की भावना जानने आया हूं बारी-बारी से वरिष्ठ जन कांग्रेस , मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना को सुनकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराना पहली प्राथमिकता है आप कांग्रेसजनों का उत्साह से साफ हो रहा है कि यह जिला कांग्रेस का अभेद गढ़ है।

जिला अध्यक्ष पद के लिए दर्जन भर नेताओं ने की दावेदारी, दावेदारों के बीच हुआ जमकर शक्ति प्रदर्शन
बुधवार को हुए संकल्प सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के दावेदारों में मिहिर झा, सुनील पांडे, कन्हैया सिंह बैस, कोमल साहू ,भिग़ेश यादव, हेमंत वैष्णव,रमेश साहू,रणजीत चंदेल अशोक साहू ,दुर्गेश साहू, दशमत जांघेल संहित लगभग 15 लोगों के द्वारा दावेदारी प्रस्तुत किए जाने की जानकारी मिली है।। बुधवार को हुए कांग्रेस की बैठक में लगभग पूरे जिले से दो हजार कार्यकर्ता उपस्थित थे जो अपने अपने नेताओं के साथ समर्थक बनकर आए थे।।

कांग्रेस के नेता रहे रहे उपस्थित

संगठन सृजन आयोजन में सह प्रभारी विधायक संदीप साहू,उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस वीरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, विधायक यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ भूवनेश्वर बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी मोती लाल जंघेल,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, ब्लाक अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल, ब्लाक अध्यक्ष गंडई भिगेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष खैरागढ़ आकाशदीप सिंह “गोल्डी”, ब्लाक अध्यक्ष मुढ़ीपार कोमल साहू, शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़,पूर्व विधायक गिरवर जांघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी राजा गिरिराज किशोर दास, नगर पंचायत अध्यक्ष छुईखदान नम्रता वैष्णव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती रींकू महोबिया, मिहिर झा, जिला सेवादल अध्यक्ष छोटे देवराज किशोर दास, पद्मा देवी, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह,सुनील कांत पांडे, कन्हैया सिंह बैस,निलेन्द्र शर्मा, भूवनेश्वर साहू,भूपेंद्र दाऊ,हेमंत वैष्णव, विनोद ताम्रकार सुदीप श्रीवास, संजीव दुबे, सुनील ठाकुर,प्रमोद ठाकुर,संजू चंदेल, मोहम्मद खान, अय्युब कुरैशी, मोहसिन खान,सज्जाक खान संजीव दुबे सुदीप श्रीवास्तव लाल टारकेश्वर शाह ख़ुशरो मोहम्मद खान, रूखमणि देवांगन,नीना ताम्रकार,दशमत जंघेल,उतम जंघेल, कामदेव वर्मा, गौतम जैन,जिला असंगठित क्षेत्र के अध्यक्ष यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी,कपिनाथ महोबिया, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नदीम मेमन,मनीष कोचर,ललीत महोबिया,अरूण भारतव्दाज,पूरन सारथी,भरत चंद्राकर, रविन्द्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, शेखर दास,गोलू सारथी, राजा सोलंकी,राजा वर्मा, मोती पाल, सुरज महिलांगे, भूपेंद्र वर्मा,कोमल वर्मा,सूरज देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।।

Exit mobile version