आलोक तिवारी,रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक भूचाल आने वाला है। पार्टी अपने सभी 35 जिलों में जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है। “सृजन अभियान” के तहत कांग्रेस ने संगठन को नई ऊर्जा देने का मिशन शुरू किया है, और इस बार चुनावी रणनीति के लिहाज़ से पार्टी कोई भी गलती नहीं दोहराना चाहती।
तय हुए सख्त मापदंड
- कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष के चयन के लिए नए मानदंड तय किए हैं—
- उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- किसी भी दावेदार पर आपराधिक प्रकरण नहीं होना चाहिए
- चरित्र विवादित नहीं होना चाहिए
- कम से कम 5 साल की सक्रिय कांग्रेस पृष्ठभूमि आवश्यक
- विवादित और गुटबाजी वाले नेताओं को बाहर रखा जाएगा
पार्टी पर्यवेक्षक वन-टू-वन बैठकों में कार्यकर्ताओं की राय लेंगे और ब्लॉक स्तर पर नामों की पैनल तैयार की जाएगी।
20 अक्टूबर तक सभी जिलों के नामों की सूची एआईसीसी को सौंपी जाएगी, जबकि 30 अक्टूबर तक अंतिम नाम तय हो जाएंगे।
- बस्तर संभाग से मुकाबला गर्म
- बस्तर: सुशील मौर्य, शंकर राव
- कोंडागांव: रवि घोष, रितेश पटेल
- सुकमा: हरीश कवासी
- कांकेर: बसंत यादव
- बीजापुर: लल्लू राठौड़
- नारायणपुर: राजेश दीवान, पंडि राम
- दंतेवाड़ा: सलीम राजा उस्मानी, शकील रिजवी
- बिलासपुर संभाग से बड़ी टक्कर
- बिलासपुर: शैलेश पांडे, सुधांशु मिश्रा
- रायगढ़: शाखा यादव, अरुण गुप्ता
- मुंगेली: आत्मसिंह क्षत्रिय, संजय जयसवाल
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: उत्तम वासुदेव
- कोरबा: मनोज चौहान, सुरेंद्र जायसवाल
- शक्ति: राकेश राठौर, गिरधर जायसवाल
- दुर्ग संभाग में नई जोड़ी की तलाश
- दुर्ग शहर: आर.एन. वर्मा, धीरज बकरीवाल

भिलाई नगर: नगर पालिका निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य साकेत चंद्राकर, लक्ष्मीपति राजू, आदित्य सिंह नीता लोधी बृजमोहन सिंह, सहित 35नेताओं ने दावेदारी की है।
- राजनांदगांव: भागवत साहू, नवाज खान
- बालोद: चंद्रेश हिरवानी, संजय साहू
- बेमेतरा: सनत धर दीवान, अयोध्या चंद्राकर
- खैरागढ़: कोमल साहू, मनराखन देवांगन
- कवर्धा: चोवा राम साहू, नीलकंठ साहू
- रायपुर संभाग में भी खींचतान
- रायपुर: सुबोध हरितवाल, दीपक मिश्रा
- धमतरी: तारिणी चंद्राकर, आनंद पवार
- गरियाबंद: शिवेंद्र साहू, नीरज ठाकुर
- बलौदाबाजार: सुनील महेश्वरी, सुशील शर्मा
- महासमुंद: अंकित बागबाहरा, अमृत पटेल
- सरगुजा संभाग में भी मंथन जारी
- बलरामपुर: अजय गुप्ता, हरिहर प्रसाद यादव
- जशपुर: विनयशील गुप्ता
- कोरिया: विकास श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल
- मनेंद्रगढ़: अशोक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश गुप्ता
- सूरजपुर: अश्वनी सिंह, भगवती राजवाड़े
- अंदरखाने मंथन और बढ़ती गुटबाज़ी
कांग्रेस संगठन में फिलहाल चार बड़े खेमे सक्रिय माने जा रहे हैं —
भूपेश बघेल गुट
टी.एस. बाबा गुट
चरणदास महंत खेमे
दीपक बैज का खेमा
इन चारों धड़ों के अपने-अपने पसंदीदा दावेदार सामने आ रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि राहुल गांधी की पर्यवेक्षक टीम किस खेमे के लोगों को तरजीह देती है।
राहुल गांधी चाहते हैं कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब “युवा, जमीनी और संगठननिष्ठ कार्यकर्ताओं” को बनाया जाए, ताकि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक नई धार मिल सके।
अब 20 अक्टूबर बनेगा निर्णायक दिन
राहुल गांधी की पर्यवेक्षक टीम इस समय छत्तीसगढ़ में डेरा डाले हुए है — लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद, वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशवरा और संगठन की नब्ज़ टटोलने का काम जारी है।
अब 20 अक्टूबर को जब पैनल एआईसीसी को सौंपा जाएगा, तभी यह तय होगा कि कौन बनेगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष।
कांग्रेस के भीतर अब यह चर्चा भी तेज़ है —
“कई सालों की मेहनत का अब इनाम मिलेगा या फिर शुरू होगी एक नई पारी?”




