राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत, चौकी चिखली क्षेत्र में प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों एवं पूर्व में दर्ज अपराधों के आधार पर दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमजन एवं गवाहों के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना के आधार पर निम्न बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है —
- अश्वनी वर्मा, पिता स्व. पुरुषोत्तम वर्मा, उम्र 36 वर्ष, साकिन वार्ड क्रमांक 06, शांतिनगर गली क्रमांक 05, ओ.पी. चिखली
- लल्लू यादव, पिता श्यामलाल यादव, उम्र 55 वर्ष, साकिन ग्राम गठुला, ओ.पी. चिखली, जिला राजनांदगांव
उक्त आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई एवं उन्हें माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
टीप:
क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुण्डा-बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




