घुमका शराब दुकान मामले में राज्यपाल कार्यालय की भी अवमानना- कांग्रेस

10 करोड़ के फर्जीवाड़ा और नियम विरुद्ध कार्य में लिप्तों की जुगलबंदी- रूपेश दुबे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने गौरव ग्राम के नाम से बंद घुमका में शराब दुकान को खोलने के लिए प्रशासनिक साजिश के तहत पत्राचार कर ग्राम पंचायत से प्रस्ताव मंगाने के मामले का राज्यपाल के नाम जिला कार्यालय में 19 नवम्बर 2025 को पत्र सौंपा था किंतु शराब दुकान खोलने अंध संकल्पित जिला प्रशासन ने राज्यपाल के नाम पत्र को राजभवन(लोकभवन) ना भेज कर स्वयं जांच कर लिए थे जिसकी प्रमाणित दस्तावेजी शिकायत राज्यपाल महोदय को 1 मार्च 2025 को किया गया जिस पर राज्यपाल कार्यालय ने कार्यवाही करने राजभवन ने पत्र क्र 220002025001265 दिनांक 12 मई 2025 के द्वारा सचिव वाणिज्यकर विभाग/आबकारी आयुक्त रायपुर एवं दिनांक 16 जुलाई 2025 को सचिव जनशिकायत निवारण विभाग को प्रेषित कर कार्यवाही से कार्यालय एवं शिकायतकर्ता को अवगत करा कराते हुए पोर्टल पर अपलोड कराने पत्र प्रेषित किया था जो आज तक अपूर्ण है इससे स्पष्ट होता है कि शराब के अवैध कारोबार में सरकार राज्यपाल महोदय जैसे संवैधानिक पद की भी अवमानना कर रही है।

प्रवक्ता दुबे ने यह भी कहा कि वही जिला प्रशासन अब गौठान और महिला सशक्तिकरण, महिला स्वसहायता समूहों को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से निर्मित प्रशिक्षण भवन की सत्यता छिपा कर वार्ड क्र 15 के शासकीय भवन दर्शाकर लगभग 5 हजार की जनसंख्या में सौ दो सौ कतिपय मदिरा प्रेमियों के कहने पर नगर पंचायत के नीतिगत निर्णय के विपरीत सीएमओ के गुमराह पूर्ण एनओसी पर कलेक्टर के नाम मिले 10 करोड़ के चेकबाउंस के मामले में आरोपियों को बचाकर पीड़ित जनता को उनके हक की राशि से वंचित कर जिला न्यायालय का अवमानना करने वाले के साथ शराब दुकान की तैयारी करना जनहित के साथ अन्याय है।

Exit mobile version