Wednesday, March 4, 2026

गांधी जयंती पर जिले में रहेगा पूर्ण “शुष्क दिवस”

02 अक्टूबर को सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, बार एवं अहाते रहेंगे बंद….

खैरागढ़ : महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी गुरुवार 02 अक्टूबर 2025 को खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिले में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित किया गया है।।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गांधी जयंती को शुष्क दिवस घोषित किया गया है।।

खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिले कीं सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों, कम्पोजिट दुकानों सहित एफ.एल.-3 बार तथा अहाते पूरी तरह बंद रहेंगे।। इसमें खैरागढ़, मुढ़ीपार, साल्हेवारा, जालबांधा, पैलीमेटा, छुईखदान और गण्डई क्षेत्र की मदिरा दुकानें, बार एवं अहाते शामिल हैं।।कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि 02 अक्टूबर को मदिरा की बिक्री, क्रय-विक्रय एवं सेवन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

इस अवधि में नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों एवं बार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि गांधी जयंती के अवसर पर जिले में पूर्ण शांति, सद्भाव और अनुशासन का वातावरण बना रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें