सुबह-सुबह हुई इस ह्रदय विदारक घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई,
हत्या करने के बाद आरोपी भागा नहीं, वहीं बैठा रहा,
हत्या का आरोप भगवती गोंड पुलिस गिरफ्त में,
यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” खैरागढ़। छुईखदान ब्लाक के रोड अतरिया गांव, जिला खैरागढ़ में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच रोड अतरिया निवासी शिक्षक बाबूलाल शोरी (55 वर्ष) और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी (51 वर्ष) की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई।। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।।
घटना की सूचना मिलते ही गंडई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भगवती गोंड (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।। बताया जा रहा है,कि आरोपी मृतक दंपति के घर के सामने ही रहता था।। प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।।

पुलिस जांच में जुटी,शव का पंचनामा कर जांच में जुटी
मौके पर पहुंची गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास की टीम ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही पूरी की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।।
ग्रामीणो से की जा रही पूछताछ, हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश जारी
आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है,फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की भी तलाश की जा रही है।।
ग्रामीणो ने पुलिस से कडी कार्रवाई की मांग की, भविष्य में क्षेत्र में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो
इस निर्मम हत्या की खबर से पूरे अतरिया क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।।