खेल दिवस पर हुई विभिन्न मनोरंजनात्मक गतिविधियां

भिलाई। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेक्टर 4 खेल परिसर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स जिमनास्टिक एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मनोरंजनात्मक खेल गतिविधियो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ख्याति प्राप्त मैराथन रनर एवं मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव तथा एनआईओएस कोच मोहम्मद ताजुद्दीन द्वारा ध्यानचंद के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया यह आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय तथा फिट इंडिया मिशन के आव्हान पर भारतीय जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार संपन्न किया गया।

इस वर्ष का विशेष अभियान हर गली हर में हर खेल मैदान में खेल सारा हिंदुस्तान रहा। छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स जिमनास्टिक एसोसिएशन की यह कोशिश रहेगी कि खेल और फिजिकल फिटनेस की संस्कृति को धीरे-धीरे हर जिले और हर गांव गांव में विकसित करना है। इस अवसर पर जिमनास्टिक के खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों और संस्था के सदस्यों ने इस समारोह में विशेष रूप से भाग लिया। समारोह में विभिन्न खेल गतिविधियां हुई खिलाड़ियों के लिए सटल रन दौड़,टी.टी.बॉल बैलेंस,बॉल थ्रो,रोप स्किपिंग,गेड़ी दौड़ सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स जिमनास्टिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद ताजुद्दीन ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाते हैं और युवाओं को खेल एवं फिटनेस की और आकर्षित किया।

Exit mobile version