Saturday, March 7, 2026

कांग्रेस पर भाजपा का तीखा हमला- विक्रांत बोले मिशन संडे ‘मिशन फंडे’ है

वार्ता में भाजपा ने कांग्रेस पर लगाये सिलसिलेवार आरोप

कहा क्षेत्र में चल रहा जनसेवा के नाम पर जेब भरने का अभियान

यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,खैरागढ। कांग्रेस संगठन के बाद भाजपा ने भी मिशन संडे पर हमला बोला।। जिले की सियासत में कांग्रेस के भीतर चल रहे मिशन संडे विवाद पर अब भाजपा ने सीधा हमला बोला है।। भाजपा नेताओं ने इसे कमीशन और कन्फ्यूजन की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह कोई मिशन संडे नहीं बल्कि कांग्रेस विधायक का मिशन फंडे है जो जनता की सेवा नहीं बल्कि नेताओं की जेब भरने का अभियान बन गया है।।


कांग्रेस की लड़ाई अब जनता के बीच तमाशा, भाजपा ने लिया मिशन संडे को आड़े हाथों
जिला भाजपा कार्यालय पिपरिया खैरागढ़ में सोमवार को प्रेस वार्ता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कांग्रेस पर तीखे वार किए।। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई अब गली-गली में चर्चा का विषय बन चुकी है।। संगठन अपने ही कार्यकर्ताओं पर वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगा रहा है।। मिशन संडे के नाम पर जनता को गुमराह कर नेता अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं।। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव में हार के बाद मनराखन देवांगन ने मिशन संडे का नया फंडा निकाला।। फोटोबाजी से शुरू हुआ खेल अब फंडबाजी तक पहुंच गया है।।

खैरागढ़ विधायक पर उठाये गये गंभीर सवाल
विक्रांत ने कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा पर भी सवाल खड़े किए कि जब कांग्रेस संगठन खुद मिशन संडे को कमीशनखोरी और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर रहा है तब विधायक मंच से उनकी तारीफ क्यों कर रही हैं? क्या यह सब विधायक के संरक्षण में चल रहा है?” भाजपा का आरोप है, कि मिशन संडे टीम जनसेवा के नाम पर योजनाओं में अड़ंगा डाल रही है और सहकारिता में नियुक्तियों के नाम पर रुपए वसूले जा रहे हैं।।
इसे लेकर विक्रांत सिंह ने तंज किया कि कांग्रेस में विकास का नहीं कमीशन का मिशन चल रहा है।।

उन्होंने आरोप लगाया कि मिशन संडे टीम उन्हीं योजनाओं में भ्रष्टाचार खोज रही है,जो खुद कांग्रेस शासन में बनी थी।। विक्रांत ने उदाहरण देते हुए कहा गौठान योजना में सोनेसरार की 35 गायें भूख से मर गई, धनेली का मैदान बिना स्वीकृति कॉम्प्लेक्स में बदल गया, लालपुर तालाब और जल आवर्धन योजना में करोड़ों की गड़बड़ी हुई।। ये सब कांग्रेस सरकार में हुआ था।।

ब्लैकमेलिंग से विकास की योजनाएं हो रही ठप
भाजपा नेताओं ने मिशन संडे टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए, कहा कि उनकी गतिविधियों से जिले की विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।।
विक्रांत सिंह ने कहा कि छुईखदान के होनहार डॉ.समीर रजक को ब्लैकमेल कर इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।। छिंदारी जलाशय की पर्यटन योजना में भी इन लोगों ने अड़ंगा डाल दिया।। ये जनसेवा नहीं बल्कि जनविरोधी हरकत है।।

विधायक के भाई का ऑडियो कांग्रेस की छवि पर धब्बा
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने खैरागढ़ विधायक के भाई के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस दूसरों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाती है, लेकिन जब अपने ही घर में अनुशासन नहीं है,तो जनता के बीच नैतिकता की बात कैसे करेगी?

भ्रष्टाचार और फूट में उलझी कांग्रेस- घम्मन
जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले को करोड़ों की विकास योजनाएं मिली हैं,मगर कांग्रेस की अंदरूनी जंग उन योजनाओं पर ग्रहण लगा रही है।। कांग्रेस अब जनता के मुद्दों से भटक चुकी है।। पार्टी के अंदर कुर्सी और फंड की लड़ाई चल रही है।। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।। कांग्रेस संगठन और मिशन संडे के बीच चल रही खींचतान अब जिले की सियासत का बड़ा मुद्दा बन गई है।। भाजपा के जुड़ने के बाद यह विवाद अब कांग्रेस की सीमाओं से निकलकर जनचर्चा का विषय बन गया है।। इससे पहले जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू ने वार्ता की प्रस्तावना रखी और वार्ता का संचालन भाजपा के युवा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, पार्षद विनय देवांगन ने किया।।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता विकेश गुप्ता,वरिष्ठ पार्षदगण रेखा विकेश गुप्ता, देवीन कमलेश कोठले, पुष्पा सिंदूर, मोनिका रजक, त्रिवेणी देवांगन,रूपेन्द्र रजक,अजय जैन, शैलेन्द्र वर्मा, दिलीप राजपूत, सुमित टांडिया, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, महामंत्री नवनीत जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी,शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनिश सिंह “दादू”, अभिषेक सिंह “छोटू”, महेश गिरी गोस्वामी, वंदना टांडेकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें